असली जड़ तक कोई पहुंच ही नहीं पाता और ना ही उसकी कोई बात करता है। हर कोई टिप्स तो बता देता है लेकिन यह नही बताता की किस वजह से आपका वजन नही बढ़ पा रहा।
5 चीजे जिनके कारण आपका वजन नही बढ़ रहा है Secret Things That can help you to increase your weight
सबसे पहले आपका यह जानना जरूरी है की आपका वजन बढ़ क्यों नहीं रहा है। सबके अलग अलग कारण हो सकते है। यहा हम उन 5 मुख्य कारणों को देखेंगे जो की सबको आते है। जो बंदे डाइट लेने के बाद भी दुखी है की उनका वजन नही बढ़ रहा है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है।
असल में हम कभी हमारी आहार शैली पर ध्यान नहीं देते है। मन किया तब समोसे कचोरी या मोमोज खा लिए। शादियों में सबसे पहले फास्ट फूड पर जाकर टूट पड़ते है। हमारी इस आदत की वजह से हमारा पेट हमसे नाराज हो जाता है और आपका वजन नही बढ़ पाता है।
आपको सुनकर आश्चर्य होगा यदि आप जितना अभी खा रहे है उतना रोज खाने पर आपका वजन बढ़ने लगेगा। आपको डाइट नही बढ़ानी है और आपका वजन भी बढ़ेगा। यह सुनने में थोड़ा हास्यपद हो सकता है लेकिन हम आगे इसी की चर्चा करने वाले है।
Secret Things That can help you to increase your weight
तो जानते है 5 चीजे जिनके कारण आपका वजन नही बढ़ रहा है। हकीकत ये है की आप अपने खान पान का ध्यान नहीं रखते है या फिर आप रोज कसरत नही करते है और अगर ये दोनो काम करते है फिर भी वजन नही बढ़ पा रहा है तो नीचे 5 कारण दिए है उन्हे ध्यान से पढ़िए।
1.हमारा पेट साफ नही रहता है/हम अपच की दिक्कत है।
2. हम हमारी डाइट को 10 दिन से ज्यादा फॉलो नही कर पाते है और ऊब जाते है।
3. हम तेजी से वजन बढ़ाना है ना की संतुलित ढंग से।
4. हम कसरत के नाम पर केवल 20 पुशअप लगाते है।
5. हम देर रात तक फोन चलाते है और अपनी नींद का ध्यान नहीं रखते है।
दोस्तो दिखने में ये कारण काफी सामान्य लग रहे होंगे लेकिन यही असली जड़ है की आपका वजन नही बढ़ रहा है।
पहली समस्या लगभग सबको होती है उसके लिए आप शौच से जाने से पहले 2 गिलास गुनगुना पानी पिए और सुबह नीम की पत्ती जरूर खाए जिससे आपका पेट साफ होगा। इसके अलावा आप बील के मुरब्बे या बील के ज्यूस का प्रतिदिन सेवन कर सकते है।
आपकी डाइट रोज अलग अलग रखिए लेकिन उसमे कार्ब्स और प्रोटीन का मात्रा same होनी चाहिए।
तेजी से वजन बढ़ाने के लिए गोली/दवाइयों या एस्टेरॉयड का प्रयोग बिल्कुल ना करे यह शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है।
कसरत ऐसी होनी चाहिए की आपका शरीर पसीने से नहा ले और हो सकता है पूरे दिन शरीर के उस भाग में दर्द भी रहे। अगर gym या अखाड़ा join कर सकते है तो जरूर करे।
सोने के लिए कम से कम 7 घंटे जरूर निकालें और रात के समय फोन ज्यादा ना चलाए। जब आपकी बॉडी साइकिल रोज रोज बदलती है यानी अगर आप रोज अलग अलग समय पर सोते है तो आपको अपच के साथ साथ चिड़चिड़ेपन की समस्या भी हो सकती है। इसलिए नींद पूरी लेवे।
दोस्तो अगर आपको हमारा यह आर्टिकल 5 चीजे जिनके कारण आपका वजन नही बढ़ रहा है Secret Things That can help you to increase your weight पसन्द आया और इसके लिए यदि आपके पास कोई सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताए।
धन्यवाद साथियों।